इंडोनेशिया में भूकंप से 3 लोगों की मौत, सैकड़ों मकान क्षतिग्रसत

Edited By Isha,Updated: 19 Apr, 2018 01:26 PM

3 earthquakes hundreds of houses damaged in indonesia earthquake

मध्य इंडोनेशिया में कल भूकंप से तीन लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है जिसकी तीव्रता 4.4 थी। इंडोनेशिया की मौसम एवं भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केन्द्र जावा प्रांत के घनी आबादी वाले जिले केबुमेन

जकार्ताः मध्य इंडोनेशिया में कल भूकंप से तीन लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है जिसकी तीव्रता 4.4 थी। इंडोनेशिया की मौसम एवं भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केन्द्र जावा प्रांत के घनी आबादी वाले जिले केबुमेन से 52 किलोमीटर उत्तर में चार किलोमीटर की गहराई पर था।

मध्य जावा की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सारवो प्रमाना ने बताया कि प्रांत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दो व्यक्तियों और 13 वर्षीय एक लड़के की मौत भूकंप के चलते ढही इमारतों के नीचे दबने से हुई। उन्होंने बताया कि आपदा में घायल हुए 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और 2,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रांत में 14 दिन के आपात राहत अवधि की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी सुतोपो पुरवो ने बताया कि भूकंप के चलते 300 से अधिक घरों के साथ कई स्कूलों एवं मस्जिदों को नुकसान पहुंचा है।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!