सूडान में सोने की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 08 Dec, 2018 09:38 PM

3 people die due to gold mine mines in sudan

सूडान के नहराल नील प्रांत में सोने की खदान धंसने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई तथा 10 अन्य अभी भी फंसे हुए हैं। सूडान की खनिज संसाधन कंपनी ने शुक्रवार रात बयान जारी कर यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘उत्तरी सूडान में नहराल-नील राज्य के नजदीक...

खार्तूम: सूडान के नहराल नील प्रांत में सोने की खदान धंसने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई तथा 10 अन्य अभी भी फंसे हुए हैं। सूडान की खनिज संसाधन कंपनी ने शुक्रवार रात बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘उत्तरी सूडान में नहराल-नील राज्य के नजदीक कबकबा क्षेत्र में गुरुवार को एक खदान धंस गई, जिसके कारण तीन श्रमिकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। कम से कम 10 श्रमिक अभी भी खदान में फंसे हुए हैं, जिनसे राहत एवं बचाव दल ने संपर्क स्थापित कर रखा है। घायल श्रमिकों की हालत ठीक है।’’

गौरतलब है कि लगभग 20 लाख सूडानी कर्मचारी परंपरागत खदान उद्योग में काम करते हैं और देश के लगभग 90 प्रतिशत सोने का उत्पादन करते हैं। वर्ष 2011 में दक्षिणी सूडान के अलग होने के बाद दो तिहाई तेल का भंडार उसके हिस्से में चले जाने के कारण अब सूडान सोने की खुदाई से मिले राजस्व पर निर्भर है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!