कांगो में नौका डूबने से 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

Edited By Tanuja,Updated: 27 May, 2019 09:42 AM

30 dead dozens missing in dr congo boat accident

पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की एक झील में एक नाव डूबने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई ...

किंशासाः पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की एक झील में एक नाव डूबने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लापता हो गए। इनोंगो के मेयर साइमन मबो वेम्बा ने मीडिया को बताया कि अभी तक 30 लोगों के शव मिले हैं जिनमें 12 महिलाएं, 11 बच्चे और सात पुरुष शामिल हैं।

हादसा माई-एनदोम्बे झील में शनिवार रात को हुआ। मेयर ने कहा, ‘‘यह मृतक संख्या अंतिम नहीं है।'' यात्रियों की सटीक संख्या का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि नौका में कई अवैध प्रवासी भी हो सकते हैं। कांगो की नौकाओं में क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान होने के कारण हादसे होना आम बात है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!