इराक के कर्बला में भगदड़ में 31 लोगों की मौत ,100 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 10 Sep, 2019 09:14 PM

31 killed 100 injured in stampede in karbala iraq

इराक में दक्षिण बगदाद के शिया शहर कर्बला में मंगलवार को शिया श्रद्धालुओं के एक कार्यकम के दौरान मची भगदड़ में 31 लोग मारे गए और सौ से अधिक अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैयफ अल बद्र ने यह जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह...

बगदादः इराक में दक्षिण बगदाद के शिया शहर कर्बला में मंगलवार को शिया श्रद्धालुओं के एक कार्यकम के दौरान मची भगदड़ में 31 लोग मारे गए और सौ से अधिक अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैयफ अल बद्र ने यह जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज दोपहर में शियाओं के प्रमुख कार्यक्रम अशहुरा के दौरान हुई जब बगदाद से करीब 110 किलोमीटर दूर कर्बला में इमाम हुसैन दरगाह में हजारों लोग मौजूद थे।
PunjabKesari
मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा,‘‘ करबला की भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है और 100 अन्य घायल हुए हैं। इससे पहले 16 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट थी।'' कर्बला में 680 ईस्वी में पैगंबर मोहम्मद के पोते इमाम हुसैन की हत्या कर दी गई थी जिसके शोक में शिया समुदाय के लोग आज भी अशहुरा मनाते हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!