नाइजीरिया के चर्च में भगदड़ से 31 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल

Edited By Pardeep,Updated: 28 May, 2022 10:14 PM

31 killed in church stampede in nigeria most of them children

दक्षिणी नाइजीरिया में शनिवार को एक गिरजाघर में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी केअनुसार मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘‘जरूरतमंदों

अबुजाः दक्षिणी नाइजीरिया में शनिवार को एक गिरजाघर में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी केअनुसार मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘‘जरूरतमंदों को उम्मीद देने'' के मकसद से आयोजित किया गया था। 
PunjabKesari

रीवर्स राज्य में पुलिस प्रवक्ता ग्रेस इरिंज-कोको के अनुसार, ‘किंग्स असेंबली पेनेटेकोस्टल चर्च' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए थे जो मदद मांग रहे थे। कार्यक्रम के दौरान ही भगदड़ मच गई। कई पीड़ित गिरजाघर द्वारा आयोजित परोपकारी वार्षिक कार्यक्रम ‘‘शॉप फॉर फ्री'' से फायदा उठाने आए थे। नाइजीरिया में ऐसे कार्यक्रम अक्सर होते रहते हैं। यहां की आठ करोड़ से अधिक आबादी गरीबी में जी रही है। 
PunjabKesari 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को परोपकारी कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू होना था लेकिन दर्जनों लोग सुबह पांच बजे ही पहुंच गए। किसी तरह उन्होंने प्रवेश द्वार तोड़ दिया, जिस पर ताला लगा था। उन्होंने बताया कि हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल के वीडियो में लाभार्थियों के लिए रखे कपड़े और जूते दिख रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर और आपात कर्मी कुछ घायलों का इलाज करते हुए दिख रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!