दक्षिणी शहर शेनचेन में भूस्खलन के बाद सैकड़ों बचावकर्मी राहत कार्य में जुट गए है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है...
चीन: दक्षिणी शहर शेनचेन में भूस्खलन के बाद सैकड़ों बचावकर्मी राहत कार्य में जुट गए है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी 91 लोग लापता है और उनकी तालाश अभी जारी है। सात लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बचाव के कामों में एक्सकेवेटरों और खोजी कुत्तों को लगाया गया है।
हालांकि भूस्खलन से पहले ही सैकड़ों लोगों को वहां से निकाला जा चुका था। शेनचेन के एक औद्योगिक क्षेत्र में 33 इमारतें जमीन और कीचड़ में धंस गईं जिनमें कम से कम दो रिहायशी इमारतें भी हैं।
अधिकारियों का कहना है, कि हादसे में बचाए गए लोगों ने बताया कि कैसे कई लोग वहीं दफ़न हो गए। जिनकी तालाश की जा रही है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इस भूस्खलन की क्या वजह है।
गुस्सा आया तो मां ने बेटी को ही माक्रोवेव में पका डाला!(Pics)
NEXT STORY