Edited By Pardeep,Updated: 09 Aug, 2019 09:32 PM
अफगानिस्तान में सेना की आरे से किए गए कई हवाई हमले में 34 आतंकवादी मारे गए हैं और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। हवाई हमले लोगार प्रांत में किये गये जिसे अफगानी और अमेरिकी सेना की आतंकवादी रोधी संयुक्त अभियान की...
काबुलः अफगानिस्तान में सेना की आरे से किए गए कई हवाई हमले में 34 आतंकवादी मारे गए हैं और चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। हवाई हमले लोगार प्रांत में किये गये जिसे अफगानी और अमेरिकी सेना की आतंकवादी रोधी संयुक्त अभियान की टीम ने अंजाम दिया।
सूत्रों के अनुसार इन हमलों में 34 आतंकवादियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान आंतकवादी समूह और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के सक्रिय रहने के कारण राजनीतिक, सामाजिक और सुरक्षा स्थिति की अस्थिर बनी हुई है।