जापान में ट्रक से टकराई ट्रेन, 35 लोग घायल

Edited By Tanuja,Updated: 05 Sep, 2019 02:30 PM

35 hurt as train truck collide near tokyo

जापान की राजधानी टोक्यो में एक क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी जिससे 35 लोग घायल हो गए...

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में एक क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी जिससे 35 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दुर्घटना योकोहामा शहर में हुई है। शहर के आपदा प्रबंधन अधिकारी रयो नगाकुरा ने बताया कि 35 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत बहुत नाजुक है उसका हृदय काम नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि अभी तक व्यक्ति को डॉक्टरों ने आधिकारिक रूप से मृत घोषित नहीं किया है। स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एक व्यक्ति (संभवत: ट्रक चालक) के दुर्घटना स्थल पर फंसे होने की आशंका है।

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!