ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र  में फिर घुसे  4 चीनी सैन्य विमान, नौ दिन में 7वीं बार की घुसपैठ

Edited By Tanuja,Updated: 10 Apr, 2022 02:56 PM

4 chinese military aircraft enter taiwan s air defense identification zone

ताइवान में चीन की आक्रामक गतिविधियां लगातार जारी हैं। एक बार फिर चीन के 4 एयरक्राफ्ट ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के

बीजिंगः ताइवान में चीन की आक्रामक गतिविधियां लगातार जारी हैं। एक बार फिर चीन के 4 एयरक्राफ्ट ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को चीनी विमान शेनयांग जे-11 लड़ाकू जेट, शानक्सी वाई-8, सीएआईसी डब्ल्यूजेड-10 हेलीकॉप्टर व एमआई-17 कार्गो हेलीकॉप्टर को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में देखा गया।   स्थानीय मीडिया के अनुसार, शेनयांग जे-11 लड़ाकू जेट, शानक्सी वाई-8 ईडब्ल्यू इलेक्ट्रानिक युद्धक विमान, सीएआईसी डब्ल्यूजेड-10 हेलीकाप्टर और रूसी निर्मित एमआई-17 कार्गो हेलीकाप्टर शामिल थे।

 

अप्रैल माह में ये सातवी बार है कि जब जब चीनी विमानों को ADIZ के दक्षिण-पश्चिम सेक्टर में देखा गया है। ताइवान न्यूज ने बताया कि घुसपैठ को व्यापक रूप से चीन द्वारा ताइवान की वायु रक्षा बलों को कम करने के प्रयासों के रूप में वर्णित किया गया है। ताइवान ने वायु रक्षा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। अप्रैल महीने में ही यह सातवीं बार है जब चीनी विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में देखे गए हैं। 

 

ये सभी विमान ताइवान के दक्षिणी-पश्चिम सेक्टर में दिखाई दिए। इसके बाद ताइवान की ओर से चीनी विमानों को चेतावनी जारी की गई। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, उसने अपने वायु रक्षा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। ताइवान का कहना है कि, अप्रैल महीने में ही यह सातवीं बार है जब चीनी विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में देखे गए हैं। 

 

 बता दें कि चीन लंबे समय से ताइवान पर अपना दावा करता आया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ताइवान पर चीन ज्यादा आक्रामक हुआ है। कई बार चीनी विमान ताइवान के रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ कर चुके हैं। दरअसल, चीन, ताइवान और अमेरिका के बीच बढ़ रही नजदीकियों से भी चिंतित है। चीन का कहना है  कि, अगर ताइवान और चीन के बीच कोई तीसरा देश आता है तो इसके अंजाम बुरे हो सकते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!