अमेरिका में 2 स्थानों पर गोलीबारी, 4 लोगों की मौत व 20 घायल

Edited By Tanuja,Updated: 20 Jan, 2020 04:52 PM

4 killed 5 injured in shooting at texas club and missouri

मेरिका में 2 स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई व 20 घायल हो गए...

वॉशिंगटनः अमेरिका में 2 स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई व 20 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अमेरिका के टेक्सास प्रांत में सैन एंटोनियो शहर के एक क्लब में रविवार रात गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। सैन एंटोनियो के पुलिस प्रमुख विलियम मैकमैनुस ने बताया कि लगभग आठ बजे पुलिस को जानकारी मिली कि क्लब में गोलीबारी की गई है। क्लब में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। 

 

इसी दौरान एक समूह या व्यक्तियों के बीच विवाद बढ़ गया और एक व्यक्ति ने बंदूक निकाल कर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि यह पता नहीं चल सका है कि हमलावर किसी खास व्यक्ति को निशाना बना रहा था या फिर् अंधाधुंध गोलीबारी कर रहा था। इस दौरान सात लोगों को गोली लगी जिनमें 2 की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इसके अलावा मिसौरी राज्य के कंसास सिटी में गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गए और 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। कंसास सिटी पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार की मध्य रात्रि से ठीक पहले इस घटना के बारे में जानकारी मिली थी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पार्किंग स्थल पर एक महिला समेत दो लोग मृत पाए गए हैं।

 

पुलिस का मानना है कि मारे गये लोगों में से एक गोलीबारी करने वाला है। प्रवक्ता ने बताया कि शूटर ने एक बार में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के उद्देश्य का तत्काल पता नहीं चल सका है। गोलीबारी करने वाले शख्स को सशस्त्र सुरक्षा गार्ड ने मार गिराया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 15 घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!