Edited By Tanuja,Updated: 15 May, 2018 11:49 AM
मिस्र में देश की नई राजधानी जो वर्तमान राजधानी काहिरा से 45 किलोमीटर पूर्व में स्थित है, के एक निर्माण स्थल पर मंगलवार को हुए बम विस्फोट में 4 कर्मियों की मौत हो गई। यह बम पहले कभी हुई लड़ाई के दौरान यहां डाला गया था।
काहिरा: मिस्र में देश की नई राजधानी जो वर्तमान राजधानी काहिरा से 45 किलोमीटर पूर्व में स्थित है, के एक निर्माण स्थल पर मंगलवार को हुए बम विस्फोट में 4 कर्मियों की मौत हो गई। यह बम पहले कभी हुई लड़ाई के दौरान यहां डाला गया था।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पहले कभी हुए युद्ध के बाद से निष्क्रिय पड़े तोपखाने में यह बम पड़ा था हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह जंग कब हुई थी।घटना के संबंध में कुछ सूत्रों का कहना है कि बारूदी सुरंग सिनाई प्रायद्वीप पर नियंत्रण को लेकर साल 1973 के मिस्र-इजरायल युद्ध के समय को होने की आशंका है।
देश की नई राजधानी में प्रेसिडेंशियल पैलेस, संसद, 32 मंत्रालय और विदेशी दूतावास बनाए जाएंगे। इस महत्वकांक्षी योजना की घोषणा साल 2015 में की गई थी। इस योजना के पीछे मिस्र का लक्ष्य वर्ष 2011 में हुई क्रांति के बाद कम हुए निवेशकों को वापस लाना है।