दक्षिण सूडान में पशुपालकों पर हमला, 42 लोगों की मौत

Edited By ,Updated: 10 Jan, 2019 03:03 AM

42 killed in cattle raid in south sudan

दक्षिण सूडान के बेह प्रांत के दोचान और कोलाबेह क्षेत्र में सशस्त्र हमलावरों के पशुपालकों पर किए गए हमले में 42 लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अकोलो के गर्वनर जॉनसन गोनी बिलु के अनुसार, दक्षिण...

खार्तूम: दक्षिण सूडान के बेह प्रांत के दोचान और कोलाबेह क्षेत्र में सशस्त्र हमलावरों के पशुपालकों पर किए गए हमले में 42 लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अकोलो के गर्वनर जॉनसन गोनी बिलु के अनुसार, दक्षिण सूडान के अकोबो और निरोल में छह जनवरी पशुपालक जब अपने पशुओं को चरा रहे थे तो उनका जनजातिय लोगों से विवाद हुआ। यह झगड़ा आने वाले दिनों में बढ़ता गया। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुर्ले जनजाति के लोगों का कृत्य अमानवीय है। यह बहुत दुखद है। हमले की इस घटना के बाद स्थानीय लोग डरे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। क्षेत्र से 100 से अधिक पशु में चुरा लिए गए हैं। सूडान के अधिकारियों ने निर्दोष महिलाओं और बच्चों पर किए गए इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा की है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!