Edited By Tanuja,Updated: 25 Aug, 2018 12:40 PM
सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान कम से कम 42 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा मृतकों में 30 पुरुष और 12 महिलाएं हैं...
यूएईः सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान कम से कम 42 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा मृतकों में 30 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। इनमें से अधिकतर की मौत दम घुटने या सड़क दुर्घटनाओं में हुई है। मंत्रालय अधिकारियों के अनुसार, सरकारी और निजी कार्यक्रमों के अंतर्गत, इस वर्ष हज करने अबतक 1,84,210 पाकिस्तानी यात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं।
बता दें कि, सऊदी अरब में मक्का (Mecca) के पास मीना में 19 अगस्त को तरवियाह की रस्म के साथ हज की शुरुआत हो गई। इसमें 19 लाख 66 हजार 461 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हज यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों का सभी स्थलों पर आवंटन किया है। इन 155 केंद्रों की क्षमता 5 हजार बिस्तरों, 180 एंबुलेंस और 100 वाहनों की है।