रोज मछली खाना शख्स को पड़ा मंहगा, पेट से निकला 5 फुट लंबा कीड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 03:16 PM

5 footlong tapeworm slithered out from body of a man

रोजाना मछली खाना एक शख्स को मंहगा पड़ गया। उसने सोचा भी नहीं होगा कि कच्ची मछली खाने का शौक उसकी जान ले सकता था। अमेरिका के एक शख्स को डायरिया की समस्या थी। जब वह बाथरूम गया तो उसे लगा कि उसके पेट से कुछ बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। यह देखकर वह...

वाशिंगटनः रोजाना मछली खाना एक शख्स को मंहगा पड़ गया। उसने सोचा भी नहीं होगा कि कच्ची मछली खाने का शौक उसकी जान ले सकता था। अमेरिका के एक शख्स को डायरिया की समस्या थी। जब वह बाथरूम गया तो उसे लगा कि उसके पेट से कुछ बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। यह देखकर वह घबरा गया और पास के कम्युनिटी रीजनल मेडिकल सेंटर में गया। डॉक्टरों ने जब उसी जांच की तो पाया कि उसके अंदर कीड़ा है। डॉक्टरों ने उसके खान-पान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह रोज कच्ची मछली खाता है। डॉक्टर ने उसे बताया कि अगर वह थोड़ी और देर से आता तो उसकी मौत भी हो सकती थी।

डॉक्टर केन्नी बान्ह ने, पीड़ित का इलाज किया। डॉक्टर ने किसी तरह कीड़े को बाहर निकाला। डॉक्टर ने टॉयलेट पेपर पर कीड़े को लपेटा और उसकी लंबाई मापी। पता लगा कि वह साढ़े पांच फुट लंबा था। इस बारे में उनका कहना है कि यह कीड़ा मछली के जरिए ही उसके पेट में पहुंचा होगा।

कैसे पनपता है टेपवर्म?
टेपवर्म अधिक मात्रा में कच्ची मछली खाने से होता है। यह कीड़े हफ्ते भर में 15 मीटर तक लंबे हो जाते हैं और महीनों से लेकर सालों तक जीवीत रह सकते हैं। अगर इस कीड़े का लार्वा शरीर के बाकी हिस्सों में फैल जाता है तो ये लिवर, आखें, दिल और दिमाग जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों को खाना शुरू कर देते हैं जिससे आदमी की मौत हो जाती है।

नहीं खानी चाहिए कच्ची मछली
डॉक्टरों के मुताबिक यह कीड़ा कच्ची मछली के जरिए ही पेट में पहुंचा। इतना ही नहीं कई बार कच्ची सब्जियां या मीट आदि खाने से भी ऐसे कीड़े पेट में चले जाते हैं। इसलिए डॉक्टर लोगों को सब्जियों को पका कर या उबाल कर खाने की सलाह देते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!