Edited By Tanuja,Updated: 08 Dec, 2018 06:10 PM
इंडोनेशिया के बाली द्वीप में शनिवार को हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि...
जकार्ताः इंडोनेशिया के बाली द्वीप में शनिवार को हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन गिआनयार जिले के बाटूबुलान गांव में हुआ।
उन्होंने बताया कि इनमें से एक शव को बरामद कर लिया गया और उसकी पहचान हो गई है। अन्य चार शव एक मकान के मलबे में फंसे हुए हैं।’’ लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ।