जापान में बारिश संबंधी घटनाओं में 50 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 08 Jul, 2018 05:44 AM

50 people died in rain related incidents in japan

जापान के पश्चिमी और मध्य हिस्से में भारी बारिश से 38 लोगों की मौत हो गई तथा कम से कम 50 लोग लापता हैं। जापान की सरकारी प्रसारणकर्ता‘एनएचके’ने शनिवार को बताया कि बारिश से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों से...

टोक्यो: जापान के पश्चिमी और मध्य हिस्से में भारी बारिश से 50 लोगों की मौत हो गई तथा दर्जनो लोग लापता हैं। जापान की सरकारी प्रसारणकर्ता‘एनएचके’ने शनिवार को बताया कि बारिश से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। बारिश संबंधी घटनाओं में खास तौर पर भूस्खलन के कारण पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।  
PunjabKesari
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने पश्चिम में स्थित होंशू द्वीप के चार प्रांतों में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन, नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने तथा तेज आंधी के संबंध में विशेष चेतावनी जारी की है। उसने बताया कि शिकोकु द्वीप के मोतोयामा शहर में शुक्रवार और शनिवार को 583 मिमी बारिश दर्ज की गई। अग्निश्मन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि शनिवार सुबह तक 16 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 31 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। 
PunjabKesari
चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा ने बताया कि करीब 48 हजार पुलिसकर्मी, अग्निशमनकर्मी तथा आत्मरक्षा बलों के जवानों को भूस्खलन वाले इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। क्योदो संवाद समिति ने बताया कि खराब मौसम के कारण उद्योगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। कई वाहन निर्माताओं ने उत्पादन रोक दिया है क्योंकि बारिश के कारण संयंत्रों में पानी भर गया है जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!