Edited By Tanuja,Updated: 25 Nov, 2018 06:16 PM
उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को की नौसेना ने भूमध्य सागर से एक नाव से 15 शव बरामद किए हैं जबकि 53 शरणार्थियों को सुरक्षित बचा लिया गया । मोरक्को सेना ने रविवार को बताया कि नौसेना की इकाई ...
रबातः उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को की नौसेना ने भूमध्य सागर से एक नाव से 15 शव बरामद किए हैं जबकि 53 शरणार्थियों को सुरक्षित बचा लिया गया । मोरक्को सेना ने रविवार को बताया कि नौसेना की इकाई शनिवार को जब उत्तरी शहर नाडोर के पास समुद्र में गश्ती लगा रही थी तो एक नाव को मुश्किल में फंसी देखी। बचाए गए शरणार्थियों में नौ महिलाएं शामिल हैं। सभी शरणार्थी उप-सहारा अफ्रीकी देशों से हैं।
नौसैनिकों ने नाव से 15 लोगों के शवों भी बरामद किए। नाव का इंजन क्षतिग्रस्त हो चुका था। वर्ष 2018 में मोरक्को में अवैध शरणार्थियों के आने की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जनवरी से सितंबर के बीच 68000 अवैध शरणार्थियों के प्रवेश के प्रयासों को विफल किया गया।