Edited By Pardeep,Updated: 07 Jul, 2019 09:40 PM
इंडोनेशिया में आज तीव्र भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.9 आंकी गई है। वहीं इसके चलते इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने पास के तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी ...
जकार्ताः इंडोनेशिया के तट पर 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने आसपास के तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की।