Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 10:17 AM
तुर्की पुलिस ने पूर्वी एरजूरम और उत्तर पश्चिमी बुर्सा प्रांत में रविवार को इस्लामिक स्टेट ( ISIS) से जुड़े 61 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। सरकार संचालित अनाडोलू एजैंसी ने यह जानकारी दी...
अंकाराः तुर्की पुलिस ने पूर्वी एरजूरम और उत्तर पश्चिमी बुर्सा प्रांत में रविवार को इस्लामिक स्टेट ( ISIS) से जुड़े 61 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। सरकार संचालित अनाडोलू एजैंसी ने यह जानकारी दी।
समाचार एजैंसी सिन्हुआ के अनुसार, एरजूरम प्रांत में वरिष्ठ ISISसदस्यों समेत कुल 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और अभियान के दौरान कई हथियार भी जब्त किए गए।
आतंकवादी समूह के खिलाफ अभियान एरजूम के मुख्य सार्वजनिक अभियोजक के कार्यालय द्वारा चलाया गया। बुर्सा प्रांत में पुलिस के आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान 39 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों में 2 अजरबैजान और 28 सीरिया के थे।