इंडोनेशिया में 7.1 तीव्रता का भूकंप का झटका

Edited By shukdev,Updated: 15 Nov, 2019 12:53 AM

7 1 magnitude earthquake in indonesia

पूर्वी इंडोनेशिया के नार्थ मालुकु प्रांत के तटवर्ती इलाके में गुरुवार देर रात 7.1 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूगर्भशास्त्रियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि सुनामी आने की कोई संभावना नहीं है। अमेरिकी...

जकार्ता: पूर्वी इंडोनेशिया के नार्थ मालुकु प्रांत के तटवर्ती इलाके में गुरुवार देर रात 7.1 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूगर्भशास्त्रियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि सुनामी आने की कोई संभावना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र तटीय शहर टर्नेट के उत्तर-पश्चिम में 140 किलोमीटर की दूरी पर 45 किलोमीटर की गहराई पर था। 

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि ‘ प्रशांत क्षेत्र में विनाशकारी सुनामी की संभावना नहीं है।' इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी हालांकि लोगों से ऐहतियात के तौर पर समुद्र के तटों से दूर रहने को कहा। भूकंप स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजकर 17 मिनट पर आया। इससे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!