Edited By Isha,Updated: 08 Jun, 2018 04:53 PM
ऑस्ट्रिलया की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनीतिक इस्लाम और धार्मिक समूहों को मिलने वाले विदेशी धन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 मस्जिदों को बंद कर रही है और 40 इमामों
इंटरनैशनल डेस्कः ऑस्ट्रिलया की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनीतिक इस्लाम और धार्मिक समूहों को मिलने वाले विदेशी धन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 मस्जिदों को बंद कर रही है और 40 इमामों को बर्खास्त करने की योजना बना रही है।
चांसलर सबैस्टन कुर्ज ने कहा कि सरकार विएना में एक कट्टरपंथी तुर्की राष्ट्रवादी मस्जिद को बंद कर रही है और 6 मस्जिदों का संचालन करने वाले समूह अरब रिलिजस कम्यूनिटी को भंग कर रही है। सरकार 2015 के एक कानून के तहत यह कार्रवाई कर रही है।
इस कानून के तहत धार्मिक समूहों को मिलने वाले विदेशी चंदे पर रोक है और साथ ही मुस्लिम समुदाय का कर्तव्य है कि वह ऑस्ट्रिलया और उसके लोगों के प्रति सकारात्मक विचार रखे। 88 लाख की आबादी वाले ऑस्ट्रिलया में मुश्किल से 6 लाख मुस्लिम हैं। इनमें से अधिकतक तुर्की के हैं या उनके परिवारवाले तुर्की के रहे हैं।