सात देश संयुक्त राष्ट्र महासभा में खो देंगे वोटिंग का अधिकार

Edited By Tanuja,Updated: 12 Jan, 2020 04:18 PM

7 countries lose vote in un general assembly over arrears

सात देश अपने बकाया का भुगतान करने में इतने पीछे हैं कि वे 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने मतदान का विशेषाधिकार खो रहे हैं। इन देशों में वेनेजुएला और लेबनान शामिल हैं...

लॉस एंजलिसः सात देश अपने बकाया का भुगतान करने में इतने पीछे हैं कि वे 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने मतदान का विशेषाधिकार खो रहे हैं। इन देशों में वेनेजुएला और लेबनान शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने  कहा कि तीन अन्य देश- कोमोरोस, साओ टोम एंड प्रिंसीपी और सोमालिया पर भी बकाया है, लेकिन सितंबर तक वे अपना मताधिकार बरकरार रख सकते हैं।

 

महासभा ने अक्टूबर में इस बकाये को तय किया था। उन्होंने कहा कि अपना मताधिकार खो रहे अन्य देशों में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, गाम्बिया, लेसोथो, टोंगा और यमन शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार (10 जनवरी) को सीरिया को दी जाने वाली सीमा-पार से सहायता की सीमा छह माह के लिए बढ़ा दी है लेकिन साथ ही रूस के दबाव के चलते इस सहायता में कटौती की गई है।

 

यह सहायता सीरिया-तुर्की सीमा के दो स्थानों से मुहैया कराई जाएगी, जबकि पहले यह चार स्थानों से दी जाती थी। सीरिया 2014 से गृहयुद्ध का सामना कर रहा है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 मत पड़े, जबकि चार सदस्यों ने (रूस, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन) मतदान में हिस्सा नहीं लिया। सीमा-पार से मिलने वाली इस सहायता को अब तक वार्षिक रूप से बढ़ाया जाता था, लेकिन इस बार ये बढ़ोतरी छह महीने के लिए की गई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!