लीबिया में हवाई हमले में 7 मोरक्कोवासी की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 07 Jul, 2019 09:15 PM

7 moroccan deaths in libya air strikes

लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पूर्वी इलाके में स्थित तजोउरा के एक राहत केंद्र पर हुए हवाई हमले में मोरक्को के सात प्रवासी लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। मोरक्को विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार देर रात जारी बयान में इस घटना की जानकारी दी...

रबातः लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पूर्वी इलाके में स्थित तजोउरा के एक राहत केंद्र पर हुए हवाई हमले में मोरक्को के सात प्रवासी लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।

मोरक्को विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार देर रात जारी बयान में इस घटना की जानकारी दी गई। जब हवाई हमला हुआ उस समय राहत केंद्र में 18 मोरक्को प्रवासी मौजूद थे। हमले में आठ लोग घायल हैं जबकि तीन अन्य प्रवासी लापता हैं। मोरक्को ने कहा कि घायलों को निकालने और शवों को वापस लाने के लिए लीबिया के अधिकारियों के साथ समन्वय कर काम कर रहा है।

लीबिया अफ्रीकी और अरब देशों के अवैध प्रवासियों के लिए समुद्री मार्ग से यूरोप जाने का मुख्य प्रस्थान स्थल है। प्रवासियों में से कई को यूरोपीय संघ द्वारा वित्त पोषित लीबिया के तट रक्षकों की ओर से रोक दिया जाता है और उन्हें लीबिया में हिरासत केंद्रों में हिरासत में रखा जाता है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को भी तजोउरा स्थित प्रवासियों के केंद्र पर हवाई हमला कर कम से कम 53 लोगों को मार डाला गया था तथा 130 अन्य प्रवासी घायल हुए थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!