श्रीलंका में 73 भारतीय छात्र गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 05 Feb, 2019 05:07 PM

73 indian arrested in sri lanka for violating visa norms

अमेरिका के बाद अब श्रीलंका में वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 73 भारतीय छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इमिग्रेशन ऐंड एमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि ...

 

कोलंबोः अमेरिका के बाद अब श्रीलंका में वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 73 भारतीय छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इमिग्रेशन ऐंड एमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी रहने आरोप में भारतीय मूल के इन लोगों को मतुगामा की एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि पिछले महीने इंगिरिया की फैक्ट्री में काम करने वाले 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था । वे भी वीजा अवधि के बाद रुके हुए थे। गिरफ्तार किए गए भारतीयों को मिरिहाना में स्थित आव्रजन हिरासत केंद्र भेजा गया है. जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गिरफ्तार लोगों को भारत भेजा जाएगा। बता दें कि इसके पहले अमेरिकी अधिकारियों ने कथित रूप से देश में बने रहने के लिए एक फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के सिलसिले में 130 विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है।

इमिग्रेशन एंड कस्टम ड्यूटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बुधवार को यह गिरफ्तारियां की हैं। भारतीय छात्रों को हिरासत में लिए जाने पर फिक्र जताते हुए भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास को शनिवार को 'डिमार्श' जारी किया। इसके अलावा भारत ने पकड़े गए छात्रों तक राजनयिक पहुंच की मांग भी की है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!