देश विरोधियों से बात करने वाले 8 आरोपी रिहा, 9 को लिया हिरासत में

Edited By Isha,Updated: 03 Jun, 2018 02:07 PM

8 accused arrested in connection with country s opponents 9 held in custody

सऊदी अरब ने देश के विरोधी संगठनों से संचार करने वाले आठ आरोपियों को अस्थाई तौर पर रिहा कर दिया है और नौ अन्य को हिरासत में रखा है।  सऊदी अरब की सरकारी संवाद एजेंसी एस पी ए ने शनिवार को यह जानकारी दी

रियादः सऊदी अरब ने देश के विरोधी संगठनों से संचार करने वाले आठ आरोपियों को अस्थाई तौर पर रिहा कर दिया है और नौ अन्य को हिरासत में रखा है।  सऊदी अरब की सरकारी संवाद एजेंसी एस पी ए ने शनिवार को यह जानकारी दी।  सरकारी वकील ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी मानवाधिकार समूहों तथा महिलाओं के अधिकार के लिए काम करने वाले संगठनों से जुड़े हैं और पिछले महीने इन लोगों से पूछताछ की गई थी। 

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने देश के विरोधी व्यक्तियों और संगठनों के साथ संवाद करने और सहयोग करने की बात कबूल की है। इन लोगों की भर्ती देश के हितों को चोट पहुंचाने और विदेशी शत्रुताओं को जानकारियां तथा भावनात्मक समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी।  उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से आठ लोगों को रिहा कर दिया गया है। अन्य नौ लोग (जिसमें पांच पुरुष तथा चार महिलाएं शामिल हैं) को पर्याप्त सबूतों तथा इनके कबूलनामे के आधार पर हिरासत में रखा गया है।   
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!