वियतनाम में भूस्खलन में 8 की मौत, 42 लापता

Edited By Tanuja,Updated: 29 Oct, 2020 03:09 PM

8 killed 42 missing in landslide in vietnam

वियतनाम में ‘मोलावे'' चक्रवात के कारण आए भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य लापता हो गए। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी...

हनोईः वियतनाम में ‘मोलावे' चक्रवात के कारण आए भूस्खलन में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य लापता हो गए। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक वियतनाम सरकारी एजेंसी की खबर के अनुसार क्वांग नाम प्रांत में दक्षिण मध्य त्रा वान क्षेत्र के गांव में आए भूस्खलन से कई मकान तबाह हो गए और बचावकर्मियों ने आठ शव बाहर निकाले हैं।

 

त्रा वान से कई किलोमीवियतनाम में भूस्खलन में आठ की मौत, 42 लापता टर दूर स्थित त्रा लेंग गांव में आए एक अन्य भूस्खलन में कई मकान ज़मीदोज़ हो गए जिनमें लगभग 45 लोग रहते थे। इस हादसे में चार लोग बच गए। बचावकर्मियों ने तीन शव निकाल लिए हैं और अन्य को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वियतनाम के अधिकारियों का मानना है कि पिछले 20 साल में ऐसी तबाही नहीं हुई जैसी इस चक्रवात के कारण हुई है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!