Edited By ,Updated: 13 Dec, 2016 05:50 PM
पश्चिमी इंडोनेशिया में आए भूकंप के बाद करीब 84,000 लोग बेघर हो गए हैं...
जकार्ता: पश्चिमी इंडोनेशिया में आए भूकंप के बाद करीब 84,000 लोग बेघर हो गए हैं। एक अधिकारी ने आज बताया कि पिछले सप्ताह आशे प्रांत में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
आशे प्रांत 2004 में हिंद महासागर में आए विनाशकारी सुनामी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ था । 6.5 तीव्रता की भूकंप के कारण हजारों घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और मस्जिदों को नुकसान पहुंचा है। घायलों को अस्पतालों और अस्थाई क्लीनिकों में भर्ती कराया गया।