इराक में महिला आश्रय गृह में आग लगने से 9 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 04 Jan, 2019 09:47 PM

9 killed due to fire in female shelter home in iraq

इराक के बगदाद में महिला आश्रय गृह में झगड़े के बाद लगी आग से शुक्रवार को नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। रुसाफा पुलिस मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि आश्रय गृह में रहने वाली महिलाओं के बीच लड़ाई के बाद रसोई में आग लग गई। बगदाद के अजमियाह...

बगदाद: इराक के बगदाद में महिला आश्रय गृह में झगड़े के बाद लगी आग से शुक्रवार को नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। रुसाफा पुलिस मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि आश्रय गृह में रहने वाली महिलाओं के बीच लड़ाई के बाद रसोई में आग लग गई। 

बगदाद के अजमियाह प्रांत में आश्रय गृह की दो मंजिला इमारत में लगी आग तेजी से अन्य जगहों पर फैल गई। अधिकारी के अनुसार दो महिलाओं की चाकू घोंपने से मौत हो गई और सात की आग लगने से। उन्होंने बताया कि 22 अन्य घायलों का नजदीक के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। श्रम एवं सामाजिक मामलों के मंत्रालय के पुनर्वास के कार्यालय द्वारा संचालित इस आश्रय गृह में बेघर महिलाएं और बच्चे रहते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!