नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 10 Jul, 2020 10:54 PM

9 killed in nepal due to heavy rains and landslides

पाल के दो पश्चिमी जिलों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलनों से नौ लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भूस्खलन के कारण कास्की और लामजुंग जिलों में गुरुवार रात कई मकान दब गए। कास्की जिले के सारनकोट...

काठमांडूः नेपाल के दो पश्चिमी जिलों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलनों से नौ लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भूस्खलन के कारण कास्की और लामजुंग जिलों में गुरुवार रात कई मकान दब गए। कास्की जिले के सारनकोट के पोखरा मेट्रोपोलिटन सिटी-18 में भूस्खलन में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
PunjabKesari
कास्की जिला के पुलिस अधीक्षक जीबन श्रेष्ठ ने बताया कि भूस्खलन के कारण मलबे में दबे आठ लोगों को अभी तक बचाया गया है और उनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पोखरा के एक स्थान पर भूस्खलन से एक व्यक्ति (30) की मौत हो गई लेकिन उसके परिवार के तीन सदस्यों को बचा लिया गया। भूस्खलन में व्यक्ति का घर बह गया। लामजुंग जिले में भूस्खलन की एक अन्य घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। 
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!