चीन में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Edited By vasudha,Updated: 30 Apr, 2018 02:57 PM

9 people killed in landslides in china

चीन में उत्तरपूर्वी शांक्सी प्रांत के एक गांव में आज भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई। सरकारी अखबार चाइना डेली ने स्थानीय प्रचार विभाग के हवाले से खबर दी है कि आज सुबह लुलियांग शहर के कैजीझुआंग गांव में भूस्खलन हुआ...

इंटरनेशनल डेस्क: चीन में उत्तरपूर्वी शांक्सी प्रांत के एक गांव में आज भूस्खलन से नौ लोगों की मौत हो गई। सरकारी अखबार चाइना डेली ने स्थानीय प्रचार विभाग के हवाले से खबर दी है कि आज सुबह लुलियांग शहर के कैजीझुआंग गांव में भूस्खलन हुआ। उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में भूस्खलन में नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुयी है।  

खबरों के अनुसार बचाव कार्य के लिए 100 से अधिक लोगों को वहां भेजा गया है। भूस्खलन के कारण का पता नहीं चल पाया है। चीन के पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषकर बारिश के दिनों में अक्सर भूस्खलन होता है। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पिछले साल आये एक भूस्खलन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी थी। नवंबर 2015 में झेजियांग प्रांत में ही आये एक भूस्खलन के कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी थी। वर्ष 2008 में सिचुआन प्रांत में वेनचुआन काउंटी में एक भूकंप के कारण 87,000 लोग मारे गये थे।       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!