खिलौनों से भरे बक्से में पड़ी थी भरी बंदूक, 7 साल के बच्चे ने मारी खुद को गोली

Edited By Isha,Updated: 18 May, 2018 12:12 PM

a gun full of toys packed in a toy 7 year old child shot himself

अमरीका में उपनगरीय मिनीपोलिस में सात वर्षीय एक बच्चे ने अपने घर पर खिलौनों से भरे एक बक्से में मिली बंदूक से खुद को गोली मार ली। बंदूक में गोलियां भरी हुई थीं।  पुलिस ने यह जानकारी दी। प्लायमाउथ के टाउनहोम

इंटरनैशनल डेस्कः अमरीका में उपनगरीय मिनीपोलिस में सात वर्षीय एक बच्चे ने अपने घर पर खिलौनों से भरे एक बक्से में मिली बंदूक से खुद को गोली मार ली। बंदूक में गोलियां भरी हुई थीं।  पुलिस ने यह जानकारी दी। प्लायमाउथ के टाउनहोम अपार्टमेंट से कल दिन में करीब तीन बजे ( स्थानीय समयानुसार ) पुलिस को रिपोर्ट मिली कि एक बच्चे के सिर से खून बह रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को केयारिस सैमुअल्स के सिर में गोली लगने की बात पता चली।  पुलिस ने आज बताया कि जिस वक्त बच्चों को बक्से से बंदूक मिली उस वक्त बच्चों के साथ कोई बड़ा शख्स मौजूद नहीं था। 

केयारिस ने जब दुर्घटनावश खुद को गोली मारी उस वक्त बाकी बच्चे बाहर थे। घटना के तुरंत बाद बच्चे की मां घर पहुंची। प्लायमाउथ के पुलिस प्रमुख माइकल गोल्डस्टीन ने बताया कि बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बक्से में बंदूक कहां से आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बंदूक के मालिक को पकडऩे की कोशिश में जुटी है।       
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!