शर्मनाकः मदरसे में नाबालिग छात्रा से रेप; पीड़िता की मां ने टीचर का कर दिया बुरा हाल, लोग बोले-'शाबाश' (Video)

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 11:43 AM

a madarsa teacher raped a minor muslim girl in bangladesh

बांग्लादेश में एक मदरसा शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद पीड़िता की मां ने कथित तौर पर मदरसे पहुंचकर आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा...

International Desk:  बांग्लादेश में मदरसा शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आने पर बवाल मच गया है। सोशळ मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक महिला, जिसे पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां बताया जा रहा है, एक मदरसा शिक्षक की चप्पलों और हाथों से पिटाई करती दिखाई दे रही है। आरोप है कि शिक्षक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।

 

A Madarsa teacher raped a minor muslim girl in Bangladesh.

Victim's mother went to Madarsa and beat him up.

People living in Bangladesh and Pakistan are same, they just exist in different places but the people are same...bhikhari, ugly and evil. pic.twitter.com/o61q417ZXJ

— Incognito (@Incognito_qfs) June 10, 2026

करीब 38 सेकंड के इस वीडियो में महिला गुस्से से भरी दिखाई देती है और कथित आरोपी को लगातार पीटते हुए उससे जवाब मांगती नजर आ रही है। यह वीडियो 10 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आया और देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया। वीडियो को लेकर लोगों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। बड़ी संख्या में लोगों ने मां की बहादुरी पर शाबादी दी और पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब बांग्लादेश में कुछ मदरसों में बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोपों की घटनाएं पहले भी सुर्खियों में रही हैं। बाल अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूत निगरानी व्यवस्था की जरूरत है। वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों में जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!