Edited By Tanuja,Updated: 05 Mar, 2019 03:08 PM
फ्लाइट में एक मोटे व्यक्ति को सहयात्री ने ऐसी बात बोल दी कि उसकी सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है और लोग जमकर सहयात्री को कोस रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोटे व्यक्ति के सहयात्री ने...
दुबईः फ्लाइट में एक मोटे व्यक्ति को सहयात्री ने ऐसी बात बोल दी कि उसकी सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है और लोग जमकर सहयात्री को कोस रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोटे व्यक्ति के सहयात्री ने Reddit पर अपना गुस्सा शेयर करते हुए लिखा कि फ्लाइट में यात्रा के दौरान वह 5 घंटे तक मोटे आदमी से दबकर रहा,इसलिए उसे हर्जाना मिलना चाहिए।
शख्स ने लिखा कि मोटा व्यक्ति उसकी सीट के 1/3 हिस्सा पर बैठ गया था। इससे वह काफी असहज हो गया। कुछ देर के बाद उसने मोटे व्यक्ति से कहा- सर, मुझे दुख है लेकिन ऐसा नहीं चल सकता। आप मेरी सीट को घेर रहे हैं। इसके बाद उसने फ्लाइट किराए का आधा उससे डिमांड किया। उसने लिखा कि पहले वह खुद उसे धक्का देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन यह तरीका कारगर नहीं हो सका।इसके बाद उसने फ्लाइट अटेंडेंट से बात की।अटेंडेंट ने मोटे व्यक्ति से कहा कि शायद आपको दूसरी सीट खरीदने की जरूरत है लेकिन फ्लाइट पूरी तरह फुल थी।
हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि उसने मोटे व्यक्ति को अपमानित किया। एक यूजर ने लिखा- आपने निजी तौर पर मसले का हल नहीं निकाला।आपने फ्लाइट अटेंडेंट को बुलाकर वहां बैठने के लिए 9 हजार रुपए मांगे जो गलत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह गलत है।आपने पहले माहौल बनाया और फिर अपमानित करके उस व्यक्ति से अपने सीट के किराए का एक हिस्सा मांगा। हालांकि, कुछ यूजर इस बात से सहमत नजर आए कि मोटे व्यक्ति को दो टिकट लेना चाहिए था।