Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 10:59 PM
नाइजीरिया के निकट चाड के अशांत क्षेत्र में संघर्ष में एक सैनिक और बोको हराम के 20 सदस्य मारे गए। चाड के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल टोहूकोउ हाजे नामक टापू पर हुई। घटना में पांच सैनिक भी जख्मी हो गए। उन्होंने बताया,‘‘ बोको हराम के20 सदस्य...
नदजामेना: नाइजीरिया के निकट चाड के अशांत क्षेत्र में संघर्ष में एक सैनिक और बोको हराम के 20 सदस्य मारे गए। चाड के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल टोहूकोउ हाजे नामक टापू पर हुई। घटना में पांच सैनिक भी जख्मी हो गए।
उन्होंने बताया,‘‘ बोको हराम के 20 सदस्य मारे गए और काफी सारे हथियारों की बरामदगी हुई। चाड सेना का एक सदस्य भी मारा गया।’’ बोको हराम को पराजित करने की नाइजीरिया की सैन्य कोशिश में पड़ोसी कैमरून, चाड और नाइजर भी साथ दे रहा है ।