ट्रंप VS मेगन मार्कल, खुली अमेरिकी राष्ट्रपति की पोल (Video viral)

Edited By Tanuja,Updated: 21 Oct, 2018 06:10 PM

a tale of two umbrellas meghan markle shared donald trump didn t

दुनिया की महान शख्सियतों  में गिने जाते अमेरिकी राष्ट्रपति एेक बार फिर सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। इन दिनों  दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं...

वॉशिंगटन/मेलबर्नः दुनिया की महान शख्सियतों  में गिने जाते अमेरिकी राष्ट्रपति एेक बार फिर सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। इन दिनों  दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वैसे तो दोनों वीडियो अलग हैं लेकिन इसमें जो एक चीज खास है वो है छाता । एक वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है और दूसरा मेगन मार्कल का । एक वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ बारिश में कहीं जा रहे हैं। 15 अक्टूबर के इस वीडियो में ट्रंप के हाथ में एक छाता है लेकिन वह इसे अपनी पत्नी के साथ शेयर नहीं कर रहे हैं।
PunjabKesari
वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के बाहर बारिश में छाता लेकर खड़े हैं, तभी दूसरी ओर से उनकी पत्नी आती हैं और ट्रंप मीडिया से बात करने लगते हैं। मेलानिया बारिश में बिना छाते के खड़ी हैं और ट्रंप उन्हें भीगता छोड़ आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि बाद में मेलानिया उनका हाथ पकड़कर उनके साथ जाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन ट्रंप ने अपना छाता उनके साथ शेयर नहीं किया। दूसरा वीडियो मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी का है।
PunjabKesari
इस वीडियो में दोनों बारिश में हैं लेकिन मेगन मार्कल अपना छाता प्रिंस हैरी के साथ शेयर कर रही हैं। दूसरा वीडियो मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी का है। इस वीडियो में दोनों बारिश में हैं लेकिन मेगन मार्कल अपना छाता प्रिंस हैरी के साथ शेयर कर रही हैं।  मेगन मार्कल का 17 अक्टूबर का यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्क में किसी कार्यक्रम का है। वीडियो में प्रिंस हैरी लोगों से बात कर रहे हैं और मेगन मार्कल छाता पकड़कर खड़ी हैं।
PunjabKesari
हालांकि इस बीच एक अन्य व्यक्ति प्रिंस हैरी के लिए छाता लेकर आता है, लेकिन प्रिंस हैरी उसे इशारा करते हैं मेगन मार्कल उनके लिए छाता लेकर खड़ी और दोनों एक ही छाता शेयर करेंगे । इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।ट्विटर पर लोग इन वीडियो की वजह से दोनों कपल की तुलना कर रहे हैं और ट्रंप की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
 

 कई लोगों ने तो इस वीडियो के वजह से यह भी कह दिया कि ट्रंप में मैनर्स नहीं हैं।  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी छाते से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।जब ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा और दो बेटियों साशा, मालिया के साथ क्यूबा पहुंचे थे तब वहां बारिश हो रही थी। अपनी पत्नी को बारिश से बचाने के लिए ओबामा ने छाता पकड़ा हुआ था और वो खुद बारिश में भीग रहे थे।ओबामा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरी थीं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!