ऑस्ट्रेलिया के कोकस द्वीपों पर जमा हुए करीब 41 करोड़ प्लास्टिक ​के टुकड़े

Edited By vasudha,Updated: 17 May, 2019 02:13 PM

about 41 million pieces of plastic deposited on the cocos islands in australia

हिंद महासागर में आस्ट्रेलिया के निकट बसे कुछ द्वीपों के तटों पर प्लास्टिक का जो कचरा जमा हो गया है उसमें 10 लाख जूते और पौने चार लाख टूथब्रश सहित करीब साढ़े 41 करोड़ प्लास्टिक के टुकड़े पाये गए हैं। एक शोध में यह जानकारी दी गई है...

मेलबर्न: हिंद महासागर में आस्ट्रेलिया के निकट बसे कुछ द्वीपों के तटों पर प्लास्टिक का जो कचरा जमा हो गया है उसमें 10 लाख जूते और पौने चार लाख टूथब्रश सहित करीब साढ़े 41 करोड़ प्लास्टिक के टुकड़े पाये गए हैं। एक शोध में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोकस द्वीपों पर करीब 238 टन प्लास्टिक कचरा जमा हो गया है। 

यह अध्ययन जर्नल साइंटिफिक रिपोर्टस में प्रकाशित हुआ है। ये द्वीप प्राय: निर्जन हैं और इनके तटों पर जमा हो रहा कचरा इस ओर इशारा करता है कि दुनिया भर के सागर किस तरह प्लास्टिक कचरे की गहरी समस्या से जूझ रहे है। शोध से जुड़े आस्ट्रेलिया के तस्मानिया विश्वविद्यालय के मरीन एडं अंटार्कटिक स्टडीज के अध्येता जेनिफर लावर्स ने कहा कि उनका परंपरागत तरीके से अनुमान है कि जमा हुये 41 करोड़ 40 लाख टुकड़ों का वजन 238 टन हो सकता है।

लावर्स ने बताया​ कि केवल दस सेंटीमीटर की गहराई तक से ही नमूने एकत्र किए हैं और वे कई तटों पर नहीं पहुंच सके, जिन्हें कचरा ‘हॉटस्पॉट'' कहा जाता है। गौरतलब है कि कई शोधों से यह बात सामने आ चुकी है कि प्लास्टिक प्रदूषण से वन्य जीवों को खतरा बढ़ रहा है और यह मानव जीवन के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!