Edited By ,Updated: 30 Aug, 2016 02:42 PM
उत्तर पूर्व जापान में जबर्दस्त समुद्री तूफान की आशंका से आज 100 से अधिक विमानों की उड़ाने रद्द कर दी गयी...
टोक्यो: उत्तर पूर्व जापान में जबर्दस्त समुद्री तूफान की आशंका से आज 100 से अधिक विमानों की उड़ाने रद्द कर दी गयी और आबादी वाले क्षेत्रों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया।
इस क्षेत्र में यह पांच वर्ष पहले के भूकंप और सुनामी के बाद दूसरा बड़ा तूफान है। लायनराक तूफान से उत्तर पूर्वी तोहोकू क्षेत्र में आज भारी बारिश होने की आशंका है। जापान की मौसम एजेन्सी के अनुसार प्रशांत महासागर में 120 से 175 किलोमीटर की गति से तेज तूफानी हवायें चल रही हैं। टोयटो मोटर कार्पोरेशन ने अपनी क्षेत्रीय कंपनियों में गाड़यिों का निर्माण कार्य रोक दिया है। यहां तेज हवायें चल रही हैं और भारी वर्षा की आशंका है।