Edited By Pardeep,Updated: 09 Apr, 2018 12:30 AM
सिंगापुर में भारतीय मूल के सांसद प्रीतम सिंह 17 साल बाद मुख्य विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी के निर्विरोध नए महासचिव चुने गए हैं। इसका ऐलान रविवार को हुआ।41 साल के प्रीतम सिंह ने 61 साल की वरिष्ठ सांसद लो थिया खियांग की जगह ली है। प्रीतम सिंह पेशे से...
सिंगापुरः सिंगापुर में भारतीय मूल के सांसद प्रीतम सिंह 17 साल बाद मुख्य विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी के निर्विरोध नए महासचिव चुने गए हैं। इसका ऐलान रविवार को हुआ।
41 साल के प्रीतम सिंह ने 61 साल की वरिष्ठ सांसद लो थिया खियांग की जगह ली है। प्रीतम सिंह पेशे से वकील हैं। वह सहायक महासचिव के पद से निर्विरोध आगे बढ़े। सिंह टाउन काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। वर्ष 2001 से इस पद को संभाल रहे लो ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह नए लोगों को रास्ता देने की खातिर इस पद के लिए फिर से खड़े नहीं होंगे। इस दौड़ में शुरू से ही सिंह को आगे माना जा रहा था।