Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 03:09 PM
आइरिश एयरलाइंस कंपनी एर लिंग्स ने मुस्लिम यात्रियों के साथ बदतमीजी करने पर एक शख्स को फ्लाइट से उतार दिया...
आइरिश : आइरिश एयरलाइंस कंपनी एर लिंग्स ने मुस्लिम यात्रियों के साथ बदतमीजी करने पर एक शख्स को फ्लाइट से उतार दिया। एक यात्री ने इसके बारे में एयरलाइंस के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करके जानकारी दी।
यह वाक्या रविवार को डबलिन से बर्लिन जाने वाली फ्लाइट (ई.आई.0330) में हुआ। एक यात्री ने इसके बारे में एयरलाइंस के फेसबुक पेज पर लिखा- मैं डबलिन से बर्लिन जाने वाली फ्लाइट में था। इसी दौरान एक शख्स ने 2 मस्लिम यात्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक व्यवहार किया। फ्लाइट में मौजूद कैबिन क्रू ने तुरंत इस प्रतिक्रिया करते हुए आरोपी पैसेंजर को रोका और उसे फ्लाइट से बाहर कर दिया गया।
इस कार्रवाई के लिए पैसेंजर से फ्लाइट के कैप्टन और कैबिन क्रू का धन्यवाद किया है। खालिद वाकिफ कामिल नाम के इस शख्स ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- एक मुसलमान के तौर पर मैं आयरलैंड और एर लिंगस में खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें