Edited By Pardeep,Updated: 31 Aug, 2019 10:25 PM
दक्षिणी सोमालिया में सेना और राज्य पुलिस बलों के साथ झड़पों में अल शबाब आतंकवादी संगठन के छह आतंकवादी मारे गए हैं और नौ अन्य घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना और सुरक्षा बलों ने यह संयुक्त अभियान किसमायो शहर में किया। सूत्रों ने बताया...
मोगादिशुः दक्षिणी सोमालिया में सेना और राज्य पुलिस बलों के साथ झड़पों में अल शबाब आतंकवादी संगठन के छह आतंकवादी मारे गए हैं और नौ अन्य घायल हुए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना और सुरक्षा बलों ने यह संयुक्त अभियान किसमायो शहर में किया। सूत्रों ने बताया कि हमारी सेनाओं ने अल शबाब के छह आतंकवादियों को मार गिराया है और नौ अन्य घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामए किए हैं।