अल्बानिया में 8 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या

Edited By Tanuja,Updated: 11 Aug, 2018 06:04 PM

albanian man killed 8 relatives

अल्बानिया में एक व्यक्ति ने अपने 8 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। अल्बानिया पुलिस ने  बताया कि आरोपी व्यक्ति अभी फरार चल रहा है और उसके पास हथियार है...

तिरानाः अल्बानिया में एक व्यक्ति ने अपने 8 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। अल्बानिया पुलिस ने  बताया कि आरोपी व्यक्ति अभी फरार चल रहा है और उसके पास हथियार है, जिससे वह लोगों के लिए खतरा बन गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि राजधानी तिराना से 90 किलोमीटर (55 मील) दक्षिण रेसुलाज गांव में  रिदवान जाइकाज (24) ने दो जाइकाज परिवारों के 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया, 'हत्या के बाद हथियार से लैस वह व्यक्ति उस इलाके से भाग गया।' पुलिस के अनुसार इन हत्याओं के पीछे का मकसद अभी अस्पष्ट है।  पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी की और कोई जानकारी मिलने पर लोगों से बताने के लिए कहा है। पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि फरार चल रहा वह व्यक्ति खतरनाक हो सकता है और अगर वह कहीं दिख जाए तो उससे उलझे नहीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भारी संख्या में पुलिस इलाके में जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!