कोरोना वायरस: पेरिस में सभी पार्क और बगीचे बंद, स्पेन और पुर्तगाल के बीच सीमाएं बंद

Edited By Pardeep,Updated: 16 Mar, 2020 11:09 PM

all parks and gardens in paris closed borders between spain and portugal closed

कोरोना वायरस का कहर अब पूरी दुनिया पर दिख रहा है। इस वायरस से अबतक लगभग वहीं, इस जानलेवा वायरस से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोनावायरस से संबंधित सभी अपडेट... पेरिस में सभी पार्क और बगीचे ...

इंटरनेशनल डेस्क: कोरोना वायरस का कहर अब पूरी दुनिया पर दिख रहा है। इस वायरस से अबतक लगभग वहीं, इस जानलेवा वायरस से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोनावायरस से संबंधित सभी अपडेट...

पेरिस में सभी पार्क और बगीचे बंद
पेरिस शहर ने सोमवार को एलान किया कि कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए शहर के सभी पार्कों और बगीचों को बंद किया जा रहा है। जारी किए गए बयान में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि यह बंद कब तक जारी रहेगा।

स्पेन और पुर्तगाल के बीच सीमाएं बंद
पुर्तगाल के आंतरिक मामलों के मंत्री एडुआर्डो कैबेरिटा ने आज एक समाचार सम्मेलन में कहा कि स्पेन और पुर्तगाल के बीच की सीमाएं सोमवार के अंत तक बंद हो जाएगी। जरूरी उत्पादों और श्रमिकों को पार करने के लिए केवल नौ सक्रिय क्रॉसिंग को खोली जाएगी।

भारत में दो लोगों की मौत 
भारत में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। अबकी बार दिल्ली में कोरोना वायरस से मौत हुई है। कोरोना वायरस से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह पहली मौत है। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था। इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। भारत में अबतक 124 लोग संक्रमित है। 

ईरान में अब तक 853 लोगों की मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस से ईरान में अब तक 853 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 129 नई मौतों का मामला सामने आया है। बताया गया है कि इस वायरस से कुल 14,991 लोग संक्रमित हुए हैं, जिससे यह चीन और इटली के बाद तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

स्पेन में मृतकों की संख्या 300 के करीब
यूरोप में इटली के बाद कोरोना वायरस से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश स्पेन है। स्वास्थ्य आपातकाल केंद्र के प्रमुख फर्नान्डो सिमन के मुताबिक, स्पेन में कोरोना वायरस के कुल 8,744 मामले सामने आए हैं और इस जानलेवा वायरस से 297 लोगों की मौत हुई है। 

दक्षिण अफ्रीका ने राष्ट्रीय आपदा घोषित की
दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना वायरस संकट को लेकर देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 61 पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर सीधे प्रसारण में यह घोषणा की। रामाफोसा ने कहा, हमने राष्ट्रीय कमान परिषद स्थापित करने का फैसला किया है और हम इस आपदा को दी जा सकने वाली प्रतिक्रियाओं के तमाम पहलुओं पर समन्वयन के लिए हफ्ते में तीन बार बैठक करेंगे। 

कोरोना वायरस से अब तक विश्व में 6,474 से अधिक मौतें
कोरोना वायरस से स्पेन में हुई मौतों की संख्या बढऩे के कारण वैश्विक स्तर पर इस विषाणु से संक्रमण के कारण हुई मौतों का आंकड़ा छह हजार के पार चला गया। अब तक 6,474 लोगों की मौत हो चुकी है। विभिन्न आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा की गई गणना से यह सूचना प्राप्त हुई।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!