यमन में गठबंधन सेना ने फ्रांस की दो महिला पत्रकारों को छुड़ाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 05:35 AM

alliance forces rescued two french journalists in yemen

सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन में दो नवंबर से लापता फ्रांस की दो महिला पत्रकारों को शनिवार को हौती समूह के कब्जे से छुड़ा लिया। सऊदी अरब के अल-अराबिया टेलीविजन चैनल ने इस बात की जानकारी दी। टीवी चैनल के अनुसार ईरान समर्थित हौती समूह के...

दुबई: सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन में दो नवंबर से लापता फ्रांस की दो महिला पत्रकारों को शनिवार को हौती समूह के कब्जे से छुड़ा लिया। सऊदी अरब के अल-अराबिया टेलीविजन चैनल ने इस बात की जानकारी दी। 

टीवी चैनल के अनुसार ईरान समर्थित हौती समूह के आतंकवादियों ने दो नवंबर को दोनों महिला पत्रकारों का अपहरण कर लिया था। हौती के एक विशेष सूत्र के अनुसार दोनों पत्रकारों को उत्तरी यमन के संघर्ष वाले इलाकों में बिना अनुमति के यात्रा करते हुए पाए जाने पर एक होटल में ही रहने के आदेश दिए गए थे। दोनों फ्रांसीसी महिला पत्रकारों को हौती समूह के कब्जे से छुड़ाए जाने के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक हवाई अड्डे पर ले जाया गया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!