Amazon के CEO तीसरी बार बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, 17वें स्‍थान पर मुकेश अंबानी

Edited By Vandana,Updated: 09 Apr, 2020 02:49 PM

amazon ceo becomes world richest man for the third time

कोराना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचा दिया है। इसने सिर्फ इंसानों की जान नहीं ली, बल्कि कारोबार, इकोनॉमी और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिसका असर दुनिया के अमीरों की संपत्ति पर पड़ा है। दुनिया के सभी बड़े कारोबारियों की संपत्ति में इस...

बिजनेस डेस्क: कोराना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचा दिया है। इसने सिर्फ इंसानों की जान नहीं ली, बल्कि कारोबार, इकोनॉमी और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिसका असर दुनिया के अमीरों की संपत्ति पर पड़ा है। दुनिया के सभी बड़े कारोबारियों की संपत्ति में इस साल भारी गिरावट आई है। मगर इस बीच Amazon के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति में इजाफा हुआ है। वह 113 बिलियन डॉलर के साथ तीसरी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 

PunjabKesari

पिछले साल  बेजोस की कुल संपत्ति में 18 अरब डॉलर की कमी आई थी और यह 113 अरब डॉलर रह गई थी।  इसके बावजूद वह टॉप पर हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी 2020 के अरबपतियों की लिस्ट केअनुसार माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) को फाउंडर बिल गेट्स 98 बिलियन डॉलर की सम्पति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लक्जरी मैग्नेट (LVMHF) के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने 76 बिलियन डॉलर की सम्पति के साथ तीसरे नंबर है.। 67.5 बिलियन डॉलर के साथ वॉरेन बफेट (Warren Buffet) चौथे स्थान पर आ गए हैं। 

PunjabKesari

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में 17वें स्थान पर हैं और भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। भारत से इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे शख्स हैं शेयर बाजार के दिग्गज कारोबारी और डीमार्ट के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी और वह 78वें पायदान पर हैं।  इनके अलावा इस ग्लोबल सूची में भारत से एचसीएल के संस्थापक ​शिव नाडर 103वें स्थान पर, उदय कोटक 129वें स्थान पर और सुनील भारती मित्तल 157वें स्थान पर हैं। 

PunjabKesari

इस सूची में जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजोस का नाम भी शामिल है। 36 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ वे इस सूची में 22वें स्थान पर हैं। Forbes पिछले 34 साल से यह सूची जारी कर रहा है। Forbes के अनुसार, इस साल मार्च के पहले पखवाड़े में कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से 226 लोग अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स ने कुल 2,095 अरबपतियों के बारे में जानकारी दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!