अमेरिका: उग्र प्रदर्शन के बीच वाशिंगटन में 17 लोग गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 01 Jun, 2020 03:14 AM

america 17 people arrested in washington amid fierce protests

अमेरिका के मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हो रहे उग्र प्रदर्शन के दौरान वाशिंगटन डीसी में 17 लोगों को गिरफ्तारियां किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के

वाशिंगटनः अमेरिका के मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हो रहे उग्र प्रदर्शन के दौरान वाशिंगटन डीसी में 17 लोगों को गिरफ्तारियां किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के प्रमुख पीटर न्यूजहैम ने रविवार को यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
न्यूजहैम ने पत्रकारों को बताया, ‘‘एमपीडी ने कुल 17 गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार हुए लोगों में एक चेस्टरफील्ड, एक वर्जिनिया, तीन अलेक्जेंड्रिया से, एक वुडब्रिज  से है। तीन लोगों का कोई स्थाई पता नहीं है जबकि आठ लोगों का किसी न किसी तरह से वाशिंगटन डीसी से संबंध है।'' 

उन्होंने बताया कि 14 लोगों को दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, दो पर चोरी का आरोप है और एक पर हमले का आरोप है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि 11 अधिकारी घायल हो गए थे, जिनमें से एक को कंपाउंड लेग फ्रैक्चर हुआ था और रविवार को उसकी सर्जरी की गई थी। नौ पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। न्यूज़हैम ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों का शुक्रिया अदा किया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!