कई महीनों के तनाव के बाद आज वार्ता करेंगे अमरीका और चीन

Edited By Isha,Updated: 09 Nov, 2018 11:47 AM

america and china will negotiate after several months of stress

द्विपक्षीय रिश्तों में कई महीनों के तनाव के बाद अमेरिका और चीन शुक्रवार को शीर्ष स्तरीय वार्ता बहाल कर रहे हैं। इस वार्ता में व्यापार से लेकर सैन्य मामलों से जुड़े विवाद का समाधान तलाशे जाने पर चर्चा होगी।  यह वार्ता वॉशिंगटन में ऐसे समय पर हो रही...

वॉशिंगटनः द्विपक्षीय रिश्तों में कई महीनों के तनाव के बाद अमेरिका और चीन शुक्रवार को शीर्ष स्तरीय वार्ता बहाल कर रहे हैं। इस वार्ता में व्यापार से लेकर सैन्य मामलों से जुड़े विवाद का समाधान तलाशे जाने पर चर्चा होगी।  यह वार्ता वॉशिंगटन में ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अर्जेंटीना में जी-20 शिखर वार्ता के इतर अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों पक्षों को उम्मीद है कि वार्ता से कुछ प्रगति होगी। 

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस शुक्रवार की सुबह चीन के दो शीर्ष अधिकारियों से बातचीत में बिताएंगे।  चीन के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच मैटिस ने पिछले महीने चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी थी। लेकिन चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे शुक्रवार को वार्ता में हिस्सा ले रहे हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!