अमेरिकाः शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग, 9 लोगों की मौत, 57 घायल, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 05 Jul, 2022 07:25 AM

america firing during freedom day parade in chicago 9 killed 57 injured

अमेरिका के शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग की खबर सामने आ रही है। घटना शिकागो से 25 मील दूर शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क की है। एनबीसी शिकागो डॉट कॉम के...

शिकागोः अमेरिका के शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग की खबर सामने आ रही है। घटना शिकागो से 25 मील दूर शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क की है। एनबीसी शिकागो डॉट कॉम के अनुसार फायरिंग में 9 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हैं। लेक काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने यह जानकारी दी है। ऑफिस ने लोगों को इलाके से दूर जाने को कहा है जिससे पुलिस अपना काम कर सके।
PunjabKesari
पुलिस के अनुसार दो व्यक्तियों ने गोलियां चलाई हैं। बताया जाता है कि परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई लेकिन फायरिंग होने पर 10 मिनट बाद ही परेड रोक दी गई। 'सन टाइम्स' के संवाददाता ने कहा कि उसने खून में लथपथ कुछ शवों पर कंबल ढंका हुआ देखा है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार पत्र को बताया कि उन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी है। परेड में जाने वाले सैंकड़ों लोगों में से कुछ खून में लथपथ दिखे। वे अपनी कुर्सियां, बच्चों का सामान और कंबल वहीं छोड़कर भाग गए। 
PunjabKesari

कुछ घंटे बाद ही आरोपी गिरफ्तार
वहीं, हमले के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने इस गोलीबारी के एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 22 साल है और इसका नाम रॉबर्ट क्रिमो है। लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि, आरोपी क्रिमो हिरासत में है। उससे पूछताछ जारी है। हमले में और भी कई एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने ये भी बताया कि गोली लगने से घायल हुए बच्चों समेत करीब 24 लोग जो घायल हैं, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

अमेरिकी प्रतिनिधि ने मौत पर जताया दुख
इस हमले के बाद अमेरिका के नेताओं ने भी दुख जताया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले पर अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रैड श्नाइडर ने बताया कि हाईलैंड पार्क में जब फायरिंग शुरू हुई हुई तब वह और उनके जिले की अभियान टीम परेड में सबसे आगे की ओर थे। श्नाइडर ने ट्विटर पर कहा, "कई लोगों की जान जाने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हमले के शिकार सभी लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!