Edited By Pardeep,Updated: 23 Nov, 2018 10:13 PM
अमेरिका के इंडियाना राज्य में बृहस्पतिवार की देर रात हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी फोर्ट वेन के दक्षिणी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े दस बजे घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्हें चार लोग घर के अंदर...
फोर्ट वेनः अमेरिका के इंडियाना राज्य में बृहस्पतिवार की देर रात हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी फोर्ट वेन के दक्षिणी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े दस बजे घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्हें चार लोग घर के अंदर और एक व्यक्ति घर के बाहर मिला।
पुलिस प्रवक्ता जैसन एंथनी ने जर्नल गजट को बताया कि दो पुरुषों और एक महिला को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। दो लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने मरने वालों और घायलों के नाम जारी नहीं किए हैं। पुलिस ने गोलीबारी के किसी संदिग्ध की सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की है। घटनास्थल टोवलेस इंटरमीडिएट स्कूल के दक्षिण में है।