Edited By Pardeep,Updated: 06 Jun, 2020 01:37 PM
दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर तेजी से बरप रहा है। दुनिया के कई देश इसकी वैक्सीन विकसित करने में जुटे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वैक्सीन के संबंध में बयान दिया
वाशिंगटनः कोरोना वायरस संक्रमण का कहर पूरी दुनिया में बरप रहा है। दुनिया के कई देश इसकी वैक्सीन विकसित करने में जुटे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वैक्सीन के संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'गुरुवार को वैक्सीन के संबंध में मीटिंग हुई। हम इस ओर अच्छा कार्य कर रहे हैं। हमारे पास कुछ सकारात्मक सरप्राइज भी होगा। वैक्सीन पर अमेरिका प्रगति कर रहा है।'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम ट्रांसपोर्टेशन और साजोसामान के स्तर पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। अगर सब सुरक्षित रहा तो हम 20 लाख के लिए रेडी टू गो हैं।'
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोविड 19 चीन की ओर से दिया गया काफी बुरा तोहफा है। वह इसे इसके स्रोत पर ही रोक सकता था। उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका का फायदा उठाता रहा है। हमने उसके पुनर्निर्माण में सहयोग दिया। हमने चीन को सालाना 500 अरब डॉलर दिए।