Edited By Anil dev,Updated: 20 Jul, 2020 12:31 PM
इंसान अक्सर जाने अनजाने में गलती कर बैठता है लेकिन क्या हो अगर वही गलती आपको करोड़पति बना दे। अमेरिका के मिशीगन में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ तो ऐसा ही हुआ है। यहां व्यक्ति गैस स्टेशन पर रुका तो चेंज लेने के लिए था
लंदन; इंसान अक्सर जाने अनजाने में गलती कर बैठता है लेकिन क्या हो अगर वही गलती आपको करोड़पति बना दे। अमेरिका के मिशीगन में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ तो ऐसा ही हुआ है। यहां व्यक्ति गैस स्टेशन पर रुका तो चेंज लेने के लिए था लेकिन स्टेशन क्लर्क ने उसे गलती से 15 करोड़ रुपए की लाटरी टिकट थमा दी। इस व्यक्ति की कहानी मिशिगन लाटरी की वेबसाइट पर दी गई है। 57 वर्षीय व्यक्ति ने अपना नाम न बताते हुए अपनी पहचान गुप्त रखने का फैसला किया है।